Bihar Assembly Election 2025 Phase 1 LIVE: पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग जारी, 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
पटना | :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है।राज्यभर में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। mइनके वोट 1,314 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला तय करेंगे।
मॉक पोल के बाद मतदान शुरू
सुबह सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी की गई, mइसके बाद वोटिंग औपचारिक रूप से शुरू की गई। mचुनाव आयोग के अनुसार, मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। mसुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और संवेदनशील बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
दिग्गज नेताओं की साख दांव पर
पहले चरण में एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधनों के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस चरण में जिन प्रमुख सीटों पर नज़रें टिकी हैं, उनमें गया, नवादा, औरंगाबाद, सासाराम, और भोजपुर जिले की सीटें शामिल हैं। इन इलाकों में जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे दोनों ही बड़ा असर डाल सकते हैं।
मतदाताओं में दिखा उत्साह
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।पहली बार वोट करने वाले युवाओं में खासा जोश है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे शाम 6 बजे तक मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
पहले चरण के मतदान को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। mसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है और हर मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। mमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अब तक कहीं से भी किसी बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।
Raftaar Media | सच के साथ