logo

Bihar Election 2025: आरा में पीएम मोदी की रैली, महागठबंधन पर जमकर बरसे — कहा, “राजद ने कट्टा के दम पर सीएम पद चोरी किया”

आरा (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरा में जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए पीएम मोदी ने कहा —

“हम मां आरण्य देवी के चरणों में प्रणाम करत बानी। वीर बांकुर बाबू वीर कुंवर सिंह के ई धरती पर अभिनंदन करअतनी।”

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मंच से एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला।

 ‘महागठबंधन का घोषणापत्र छल-कपट वाला डॉक्यूमेंट’

पीएम मोदी ने महागठबंधन के मेनिफेस्टो पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला दस्तावेज है।

“एनडीए का घोषणापत्र ईमानदार है, जिसमें कमाई, पढ़ाई और सिंचाई पर जोर दिया गया है।
जबकि महागठबंधन का घोषणापत्र छल-कपट और झूठ से भरा है।”

उन्होंने कहा कि जंगलराज के दिनों को जनता नहीं भूली है और इस बार बिहार की जनता विकास की राजनीति को चुनेगी।

 ‘राजद ने कट्टा के दम पर सीएम पद चोरी किया’

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राजद और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीएम पद को लेकर घमासान मचा हुआ है।

“बिहार में एक बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल हुआ। कांग्रेस चाहती ही नहीं थी कि सीएम का चेहरा राजद तय करे।
लेकिन राजद ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर सीएम पद चोरी कर लिया और जबरन चेहरा घोषित कर दिया।”

पीएम मोदी के इस बयान पर समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की।

 ‘कांग्रेस और राजद के बीच बढ़ा झगड़ा’

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राजद के बीच गहराता मतभेद बिहार के भविष्य के लिए खतरा है।

“कांग्रेस की बात अब न घोषणापत्र में सुनी जा रही है, न प्रचार में। ये दोनों दल सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
लेकिन बिहार की जनता इनसे सावधान है।”

उन्होंने कहा कि 2005 से पहले के वर्षों में राजद के शासन में जातीय दंगे और भय का माहौल था, जबकि एनडीए ने बिहार में सुशासन और विकास की नई पहचान बनाई।

 ‘एनडीए के सुशासन बनाम महागठबंधन का कुशासन’

पीएम मोदी ने अपने भाषण के अंत में कहा —

“एक तरफ एनडीए का सुशासन है, जो हर वर्ग को आगे बढ़ा रहा है।
और दूसरी तरफ जंगलराज का कुशासन है, जो बिहार को फिर अंधेरे में ले जाएगा।
बिहार की जनता को यह तय करना है कि वह विकास चाहती है या विनाश।”

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS