logo

Bihar Election 2025: पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान आज, 1314 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर

पटना |  —बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत आज 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही कई इलाकों में मतदाता उत्साहपूर्वक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इस चरण का परिणाम न केवल एनडीए और महागठबंधन की सियासी दिशा तय करेगा, बल्कि जनसुराज पार्टी के भविष्य की दशा भी इसी से तय मानी जा रही है।

इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के 14 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। राज्य की राजनीति में कई चर्चित सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है — मोकामा, महुआ, राघोपुर, तारापुर, भोर, काराकाट, अलीनगर और छपरा जैसे क्षेत्रों पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हैं।

 हॉट सीट्स और दिग्गज उम्मीदवार

राघोपुर: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव

तारापुर: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

काराकाट: जनसुराज पार्टी से ज्योति सिंह

भोर: निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति किन्नर

मोकामा: बाहुबली नेता अनंत सिंह

अलीनगर: गायक से राजनेता बने मैथिली ठाकुर

छपरा: अभिनेता खेसारी लाल यादव

महुआ: आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव

इन सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प है, क्योंकि कई उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में लोकप्रिय चेहरे हैं और स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

पहले चरण के आंकड़े

कुल सीटें: 121

कुल मतदाता: 3.75 करोड़ से अधिक

कुल उम्मीदवार: 1314

एनडीए उम्मीदवार: 121

महागठबंधन उम्मीदवार: 126

 राजनीतिक महत्व

पहले चरण के नतीजे यह तय करेंगे कि बिहार की जनता नीतीश कुमार की सरकार से संतुष्ट है या बदलाव के मूड में है। एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला सीधा है, लेकिन जनसुराज पार्टी कई सीटों पर समीकरण बिगाड़ने की क्षमता रखती है।

 सुरक्षा और मतदान व्यवस्था

चुनाव आयोग ने सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। संवेदनशील बूथों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, और आयोग का दावा है कि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS