logo

Bihar Election 2025: मोतिहारी में राजद प्रत्याशी के घर छापेमारी, राजन हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, आमने-सामने चुनावी जंग में पति-पत्नी

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोतिहारी से एक बड़ी राजनीतिक और आपराधिक खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापेमारी की है और राजन हत्याकांड के आरोपी सुबोध यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चिरैया के मोहदीपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 


29 जुलाई को हुआ था राजन की हत्या का मामला
29 जुलाई को मोतिहारी के ज्ञान बाबू चौक पर भाजपा नेता राजन की हत्या कर दी गई थी।इस घटना के बाद मृतक के भाई ने थाना में FIR दर्ज कराई थी।पुलिस जांच के दौरान छह अन्य नाम सामने आए, जिनमें सुबोध यादव का नाम भी शामिल था।
अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस सुबोध से गहन पूछताछ कर रही है ताकि साजिश के पीछे के राजनीतिक और आपराधिक तारों को जोड़ा जा सके।

 

मोतिहारी में अनोखा चुनावी मुकाबला — पति बनाम पत्नी
इस बार मोतिहारी विधानसभा सीट का चुनाव अनोखा और चर्चित बन गया है।यहां राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता और उनकी पत्नी प्रीति कुमारी आमने-सामने चुनाव मैदान में हैं।प्रीति वर्तमान में नगर निगम की मेयर हैं और पार्टी से अलग होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी टिकट को लेकर दोनों के बीच मतभेद हुआ था।
बताया जा रहा है कि प्रीति कुमारी इस सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन राजद ने टिकट उनके पति देवा गुप्ता को दे दिया।
इसके बाद प्रीति ने परिवारिक राजनीति बनाम पार्टी वफादारीअब मोतिहारी का यह चुनाव केवल पार्टी की लड़ाई नहीं रहा, बल्कि यह परिवारिक राजनीति का प्रतीक बन गया है।पति-पत्नी दोनों एक ही सीट से चुनाव लड़ रहे हैं —एक राजद के टिकट पर और दूसरी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में।
 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS