CIA रतिया ने 6.23 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रतिया (सुनील सम्भ्रवाल): (CIA) रतिया की टीम ने एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीआईए रतिया प्रभारी सहायक उप-निरिक्षक रिछपाल ने बताया की पुलिस टीम द्वारा में नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु गांव ब्राह्मण वाला क्षेत्र में गश्त पर थी। गश्त के दौरान जब पुलिस टीम आदर्श सेलर के पास पहुंची, तो सामने से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 6.23 ग्राम हिरोईन बरामद हुई । जिसके खिलाफ थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या.18 दिनाँक.05.02.2026 धारा 21B-61-85 NDPS एक्ट के तहत कर आरोपी दीपक सिंह उर्फ दीपू पुत्र बलजीत सिंह, निवासी गांव ब्राह्मण वाला को गिरफ्तार कर लिया गया था । मामले की जाँच जारी है ।
नशा तस्करों को एस.पी. की चेतावनी
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि जिले में नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान और तेज किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
Raftaar Media | सच के साथ