रांची/डेस्क:   बिहार के छठ पूजा उत्सव की एक तस्वीर को AI द्वारा Ghibli स्टाइल में बदलने का प्रयास सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है । AI ने पूजा की टोकरी में रखे नारियल को इंसानी सिर समझ लिया. जिसके बाद  AI द्वारा बनाई गयी तस्वीर में एक महिला के हाथ में कटा हुआ सिर नज़र आया । यह गलती लोगों में एक हसी का पात्र बन चुका है हालांकि ऐसी डरावनी और रहस्यमयी गलतियां पहले भी देखी गयी हैं जिसमें लोग इसे भूतीया बता रहे हैं.