भारतीय सर्राफा बाजार में आज 09 सितंबर, 2025 को सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का रेट आज 1,09,143 रुपये तक पहुंच गया है।
राष्ट्रीय स्तर पर 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,08,706 रुपये रही, जबकि सोमवार को यह 1,07,604 रुपये थी। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने का भाव आज 99,975 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल 98,962 रुपये था। 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत 81,857 रुपये और 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने की कीमत 63,849 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
चांदी का भाव भी बढ़ा और आज यह 1 किलो के लिए 1,24,689 रुपये दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह 1,24,413 रुपये थी। ध्यान दें कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देना होता है।