Independence Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 12वीं बार फहराया तिरंगा, आजादी के पर्व को बताया 140 करोड़ देशवासियों का उत्सव
नई दिल्ली—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से 12वीं बार तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। यह लगातार 12वां मौका था जब प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया।
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने भारत की एकता, सामूहिक उपलब्धियों और संविधान के मूल्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा,
"आजादी के ये महापर्व 140 करोड़ भारतीयों का पर्व है। यह पर्व हमारे सामूहिक सिद्धियों और गर्व का पल है। आज का दिन हृदय को उमंग से भर देता है और देश को एकता की भावना से जोड़ता है।"
प्रधानमंत्री ने भारत के संविधान की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह संविधान एक प्रकाश स्तंभ की तरह देश को दिशा दिखाता रहा है। उन्होंने संविधान निर्माताओं का स्मरण करते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भीमराव आंबेडकर, पंडित नेहरू, सरदार पटेल और डॉ. राधाकृष्णन जैसे महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की नारी शक्ति का योगदान भी संविधान निर्माण में उतना ही महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कत्यानी जैसी विदुषियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई।
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एकजुट होकर भविष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया और भारत को एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में साझा प्रयासों पर जोर दिया।
Raftaar Media | सच के साथ