logo

LPG Cylinder Price Cut: सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए आपके शहर में कितना घटा रेट

LPG Cylinder Price Cut: जुलाई 2025 की शुरुआत एलपीजी (LPG) ग्राहकों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1 जुलाई से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की कीमतों में कटौती कर दी है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें इस बार भी स्थिर रखी गई हैं।

दिल्ली से चेन्नई तक कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता
इंडियन ऑयल (IOCL) की वेबसाइट के अनुसार, 1 जुलाई से दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1723.50 रुपये से घटकर 1665 रुपये हो गई है। यानी ग्राहकों को प्रति सिलेंडर 58.50 रुपये की बचत होगी।

अन्य मेट्रो शहरों में नए रेट इस प्रकार हैं:
कोलकाता: ₹1826 ➝ ₹1769 (₹57 की कटौती)

मुंबई: ₹1674.50 ➝ ₹1616.50 (₹58 की कटौती)

चेन्नई: ₹1881 ➝ ₹1823.50 (₹57.50 की कटौती)

जून में भी हुई थी कटौती
बता दें कि 1 जून 2025 को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए थे। उस समय दिल्ली में सिलेंडर ₹24 सस्ता हुआ था। लगातार दो महीनों से कीमतों में यह गिरावट होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा कारोबारियों के लिए राहत लेकर आई है, जो इन सिलेंडरों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करते हैं।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत जस की तस
जहां कमर्शियल सिलेंडर पर राहत मिली है, वहीं 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये रेट 8 अप्रैल 2025 से स्थिर हैं:

दिल्ली: ₹853

कोलकाता: ₹879

मुंबई: ₹852.50

चेन्नई: ₹868.50

तेल कंपनियां हर महीने करती हैं समीक्षा
भारत में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा की जाती है। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, विदेशी मुद्रा दरें और अन्य कारोबारी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए संशोधन होता है।

किसे मिलेगा फायदा?
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती का सबसे ज्यादा फायदा होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और फूड इंडस्ट्री को होगा, जो रोजाना बड़ी मात्रा में एलपीजी का उपयोग करते हैं।
 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS