Lok Sabha में E-Cigarette का विवाद: बीजेपी MP Anurag Thakur ने TMC सांसद पर लगाया आरोप
लोकसभा (Lok Sabha) में गुरुवार को एक अनोखा विवाद (Controversy) सामने आया। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर (BJP MP) ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक सांसद कई दिनों से सदन में ई-सिगरेट (E-Cigarette) पी रहे हैं—जबकि देश में ई-सिगरेट पूरी तरह प्रतिबंधित (Banned) है।
प्रश्नकाल (Question Hour) के दौरान ठाकुर ने पूछा—क्या सदन में ई-सिगरेट पीने की अनुमति (Permission) है?
इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Speaker) ने साफ कहा—“नहीं।”
इसके बाद ठाकुर ने दावा किया कि TMC का एक सांसद कई दिन से ऐसा कर रहा है। हालांकि उन्होंने नाम (Name) नहीं लिया, लेकिन उन्होंने आसन (Chair) से तत्काल जांच (Inquiry) और कार्रवाई (Action) की मांग की। ठाकुर ने कहा—“यह बड़ा विषय (Issue) है, अभी जांच करवाईए।”
अनुराग ठाकुर के समर्थन में BJP के कई नेता
जैसे ही ठाकुर ने आरोप उठाया, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey), जगदंबिका पाल (Jagadambika Pal) और कई अन्य नेता उनके समर्थन (Support) में खड़े हो गए।रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (MoS Defence) भी खड़े दिखे।
हंगामे (Uproar) के बीच लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सभी सदस्यों से संसदीय परंपराओं (Parliamentary Traditions) और संसदीय नियमों (Rules) का पालन करने की अपील की। उन्होंने भाजपा सांसदों से कहा—“अगर किसी विषय पर आपत्ति (Objection) है तो लिखकर दे दें। विषय गंभीर होगा तो कार्रवाई करूँगा।”
Raftaar Media | सच के साथ