logo

Manufacturing PMI: अक्टूबर में भारत के विनिर्माण क्षेत्र में तेज़ी, पीएमआई पहुंचा 59.2 पर

नई दिल्ली | : भारत के विनिर्माण (Manufacturing) क्षेत्र में अक्टूबर 2025 में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।
जीएसटी दरों में कटौती, उत्पादकता में वृद्धि और तकनीकी निवेश के चलतेदेश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की रफ्तार तेज हुई है।सोमवार को जारी एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) के मुताबिकसितंबर के 57.7 अंकों से बढ़कर अक्टूबर में यह 59.2 पर पहुंच गया।यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि भारत का विनिर्माण क्षेत्र मजबूत विस्तार के दौर में है।

 59.2 अंक पर पहुंचा विनिर्माण पीएमआई

एचएसबीसी के मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा —

“भारत का विनिर्माण पीएमआई अक्टूबर में बढ़कर 59.2 हो गया, जो सितंबर में 57.7 था।
मजबूत अंतिम मांग के कारण उत्पादन, नए ऑर्डर और रोजगार सृजन में वृद्धि देखी गई।”

भंडारी के अनुसार, कच्चे माल की कीमतों में मामूली वृद्धि के बावजूद उत्पादन गतिविधियां ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। पीएमआई स्केल में 50 से ऊपर का स्तर विस्तार (Expansion) और 50 से नीचे का स्तर संकुचन (Contraction) दर्शाता है।

 कच्चे माल की कीमतों में नरमी, मुद्रास्फीति पर राहत

रिपोर्ट में कहा गया कि अक्टूबर में कच्चे माल की कीमतों में नरमी देखने को मिली। हालांकि, कई विनिर्माताओं ने बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाल दिया, जिससे औसत बिक्री कीमतों में वृद्धि हुई। इसके बावजूद मुद्रास्फीति की दर सितंबर के लगभग 12 साल के उच्च स्तर के बराबर बनी रही।

 लगातार 20वें महीने रोजगार सृजन

अक्टूबर में भारत के विनिर्माण क्षेत्र में लगातार 20वें महीने रोजगार सृजन जारी रहा। एचएसबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रोजगार विस्तार की दर मध्यम रही और यह सितंबर के समान स्तर पर दर्ज की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए ऑर्डर्स और उत्पादन में तेजी से रोजगार के अवसरों में स्थिरता आई है।

भविष्य के लिए मजबूत कारोबारी धारणा

प्रांजुल भंडारी ने आगे कहा —

“भविष्य की दृष्टि से देखा जाए तो जीएसटी सुधार,
तकनीकी निवेश और घरेलू मांग में वृद्धि
व्यवसायिक भावनाओं को मजबूत बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां ऊंचे स्तर पर बनी रहने की संभावना है,जिससे भारत की आर्थिक वृद्धि दर को अतिरिक्त सहारा मिल सकता है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS