रांची/डेस्क:  शनिवार को मुबंई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL का 9वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में मुंबई को गुजरात  ने 36 रनों से हराया. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ समय पर 20 ओवर नहीं कर पाई जिस वजह से कप्तान हार्दिक पांड्या  पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

IPL की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि  मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर जुर्माना लगाया  12 लाख का जुर्माना लगाया गया है. क्योंकि उनकी टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखी. यह IPL की आचार संहिता 2.2 के तहत उनकी टीम का इस सीजन पहला अपराध था.