logo

NEET UG 2025 रिजल्ट घोषित: 21 लाख छात्रों का इंतजार खत्म...अब शुरू होगी मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया

नई दिल्ली: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बहुप्रतीक्षित NEET UG 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए करीब 21 लाख छात्रों के लिए यह दिन बेहद अहम है क्योंकि अब उनके मेडिकल करियर की दिशा तय होगी।

केवल ऑनलाइन उपलब्ध है रिजल्ट
उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड और रैंक NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है और इसके लिए लॉगिन की आवश्यकता होगी।

रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल NEET UG 2025 में 20.7 से 21 लाख छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई थी। 3 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी हुई थी जिस पर छात्र 5 जून तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे।

ऐसे करें रिजल्ट चेक
neet.nta.nic.in पर जाएं

“NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें

एप्लिकेशन नंबर जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉगिन करें

स्क्रीन पर स्कोरकार्ड और रैंक देख सकते हैं

रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें

रिजल्ट के बाद क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत होगी। Medical Counselling Committee (MCC) जल्द ही काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगी। इस प्रक्रिया में छात्रों को उनकी रैंक स्कोर और कैटेगरी के अनुसार MBBS BDS और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।

स्कोर से तय होगा:
MBBS BDS BAMS BHMS BUMS जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिला

AIIMS JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश

ऑल इंडिया कोटा और राज्य कोटा मेरिट लिस्ट में स्थान

लॉगिन के लिए जरूरी जानकारी:
एप्लिकेशन नंबर

जन्मतिथि

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर / ईमेल

सिक्योरिटी पिन (कैप्चा कोड)

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS