रांची/डेस्क: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायणम्’ का पहला टीजर आखिरकार सामने आ गया है, और यकीन मानिए – यह टीजर सिर्फ देखने के लिए नहीं है, बल्कि महसूस करने के लिए है।
टीजर की शुरुआत जैसे ही ए.आर. रहमान के मंत्रोच्चार जैसे संगीत से होती है, आप समझ जाते हैं कि आप किसी साधारण कहानी में नहीं, बल्कि एक दिव्य यात्रा पर निकलने वाले हैं।
तीनों लोकों की संतुलन कथा से शुरू होती है कहानी
टीजर में बताया गया है कि यह कहानी उस समय की है जब न काल था, न दिशा। ब्रह्मा, विष्णु और शिव के बीच का संतुलन ही सृष्टि को चलाता था। तभी इस संतुलन की राख से जन्म लेता है एक ऐसा राक्षस – रावण, जो अमरता, शक्ति और अभिमान का प्रतीक है।
रणबीर कपूर बनाम यश: दो सितारों की टक्कर
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एक युवा, शांत और तेजस्वी राम के रूप में नजर आते हैं। क्लोजअप में दिखाया गया उनका आधा चेहरा और उनके हाथ की विशेष अंगूठी – यह इशारा है कि फिल्म में उनके किरदार को बेहद गहराई से उभारा गया है।
वहीं, रॉकिंग स्टार यश की झलक टीजर के अंत में दिखाई जाती है। उनका चेहरा छुपा हुआ है लेकिन आंखों की आक्रोश से भरी चमक और बैकग्राउंड डायलॉग – रावण की भयावहता को दर्शाते हैं।
कास्टिंग
साई पल्लवी (Sai Pallavi) – मां सीता के रूप में शुद्धता और शक्ति का प्रतीक
रवि दुबे (Ravi Dubey) – लक्ष्मण के किरदार में संयमित और संवेदनशील
सनी देओल (Sunny Deol ) – हनुमान की भूमिका में दमदार
अरुण गोविल – दशरथ के रूप में एक सम्मानजनक पुनरागमन
और सबसे ऊपर – ए.आर. रहमान का संगीत जो पूरी कथा को अध्यात्म से भर देता है।
रामायण का नाम, लेकिन अंदाज़ नया
फिल्म का नाम ‘रामायणम्’ रखा गया है, जो इसे एक पारंपरिक लेकिन सिनेमाई पहचान देता है। इसका अंग्रेज़ी टाइटल Ramayana रखा गया है ताकि अंतरराष्ट्रीय दर्शक भी इससे जुड़ सकें।
कब आएगी फिल्म?
फिल्म दो भागों में रिलीज़ होगी:
Part 1 – दिवाली 2026
Part 2 – दिवाली 2027