logo

Shani Vakri 2025: Sawan लगते ही उल्टी चाल में चलेंगे शनि, ये राशि वाले लोग रहे सावधान

नई दिल्ली – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। इसी कड़ी में वर्ष 2025 का जुलाई महीना खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने शनि ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। 13 जुलाई 2025 को सुबह 7:24 बजे से शनि उल्टी चाल में चलना शुरू करेंगे और 28 नवंबर 2025 तक इसी अवस्था में बने रहेंगे। यानी कुल 138 दिनों तक वक्री रहेंगे।

बता दें कि 29 मार्च 2025 को शनि मकर राशि से गोचर कर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब इसी राशि में वक्री होंगे। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि वक्री शनि कई राशियों पर भारी पड़ सकते हैं।

किन राशियों पर सबसे ज्यादा असर?


वृषभ राशि (Taurus)
शनि की वक्री चाल वृषभ राशि वालों के लिए समस्याएं खड़ी कर सकती है।

पारिवारिक जीवन में तनाव

अचानक खर्चों में बढ़ोतरी

नौकरी और व्यापार में रुकावटें

विवादों से बचने की सलाह
ज्योतिषियों के अनुसार इस दौरान लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer)
शनि की उल्टी चाल कर्क राशि के लिए भी शुभ संकेत नहीं दे रही है।

बनते काम अटक सकते हैं

धार्मिक कार्यों में बाधा

सामाजिक मान-सम्मान में कमी

व्यापार में नुकसान की आशंका
इस अवधि में भाग्य के भरोसे न बैठें बल्कि मेहनत और धैर्य से काम लें।

मीन राशि (Pisces)
चूंकि शनि मीन राशि में ही वक्री होंगे, इसलिए इस राशि के जातकों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी

पारिवारिक तनाव की स्थिति

गलत संगति और विवादों से बचाव

करियर और व्यवसाय में अनिश्चितता
ज्योतिषाचार्यों की सलाह है कि इस समय संयम, सच्चाई और नियमित पूजा-पाठ से राहत पाई जा सकती है।

उपाय और सावधानियां:
शनि मंत्रों का जाप करें (ॐ शं शनैश्चराय नमः)

शनिवार को तेल दान करें

बुजुर्गों और गरीबों की सेवा करें

काले वस्त्रों और लोहा का दान शुभ रहेगा

 

(ज्योतिष आधारित यह जानकारी आम मान्यताओं पर आधारित है।)

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS