Terrorists Arrested : देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, झारखंड समेत 3 राज्यों में छुपे थे आतंकी
नई दिल्ली/रांची: दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से कुल पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो दिल्ली, एक मध्य प्रदेश, एक हैदराबाद और एक रांची से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई है।
रांची से गिरफ्तारी:
रांची में झारखंड एटीएस के सहयोग से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 23 वर्षीय अशरफ दानिश को गिरफ्तार किया। आरोपी बोकारो जिले के पेटरवार मुस्लिम टोला बुंडू का निवासी है और वह रांची के न्यू तबारक लॉज में रह रहा था।
बरामद सामग्री:
अशरफ के कमरे से एक देसी कट्टा, कारतूस, विस्फोटक बनाने का सामान (हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, सल्फर पाउडर), पीएच वैल्यू चेकर, बॉल बेयरिंग, चाकू, लैपटॉप, मोबाइल, नकद, सेफ्टी उपकरण बरामद हुए।
जांच और पूछताछ:
अशरफ ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले आठ लोग हथियार और विस्फोटक बनाने के लिए सामग्री जुटा रहे थे और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में थे। उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया गया है।
Raftaar Media | सच के साथ