Train News: अब इस ट्रेन में जनरल का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगी राहत
भागलपुर : राजधानी दिल्ली के आनंद विहार तक चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 15 अगस्त से इस ट्रेन में जनरल बोगियों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी जाएगी। इससे अब जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भीड़ और मारामारी से राहत मिलेगी।
अब नहीं करनी पड़ेगी घंटों लाइन
अभी तक इस ट्रेन में केवल चार जनरल कोच होते थे। एक कोच में 100 यात्रियों के बैठने की जगह है, लेकिन वास्तविकता में इसमें 300 तक यात्री सवार हो जाते थे। हालत इतनी खराब रहती थी कि यात्री कई बार 6 से 8 घंटे तक सीट पाने के लिए लाइन में लगते थे।
दो स्लीपर कोच हटेंगे
रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो अतिरिक्त जनरल बोगी लगाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए ट्रेन के दो स्लीपर कोच हटाए जाएंगे।
अब ट्रेन में जनरल कोच 6 हो जाएंगे।
स्लीपर कोच की संख्या 7 से घटकर 5 रह जाएगी।
यात्रियों पर असर
जनरल क्लास के यात्रियों को भीड़ से बड़ी राहत मिलेगी।
वहीं स्लीपर क्लास के यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि इस श्रेणी में टिकट की वेटिंग पहले ही लंबी रहती है। दो बोगियां कम होने से कंफर्म टिकट पाना और मुश्किल हो सकता है।
Raftaar Media | सच के साथ