logo

US Tariffs on India:: भारत पर 50% टैरिफ लागू, रूसी तेल खरीद पर ट्रंप ने दिखाई सख्ती

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का आदेश जारी कर दिया है, जो बुधवार (27 अगस्त, 2025) से प्रभावी हो गया। इससे भारत पर कुल शुल्क दर 50% तक पहुंच गई है।


अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने सोमवार को जारी मसौदा आदेश में स्पष्ट किया कि यह शुल्क उन भारतीय उत्पादों पर लागू होगा, जिन्हें 27 अगस्त से अमेरिकी बाजार में उपभोग के लिए प्रवेश दिया जाएगा या गोदाम से निकाला जाएगा।


ट्रंप टैरिफ का दायरा
• 7 अगस्त को ट्रंप ने भारत पर 25% पारस्परिक टैरिफ लागू किया था।
• इसके साथ ही 70 अन्य देशों को भी टैरिफ लिस्ट में शामिल किया गया।
• भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद पर आपत्ति जताते हुए ट्रंप ने इसे 50% तक दोगुना करने की घोषणा की।
• समझौते के लिए 21 दिन की समयसीमा दी गई थी, जो अब खत्म हो चुकी है।


भारत का रुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि
“हम किसानों, पशुपालकों और लघु उद्योगों के हितों से समझौता नहीं कर सकते। हम पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन हम इसे सहन करेंगे।”
विशेषज्ञों की राय
वॉशिंगटन डीसी स्थित बिजनेस कंसल्टिंग फर्म द एशिया ग्रुप के वरिष्ठ सलाहकार मार्क लिनस्कॉट ने टिप्पणी की:
“दुर्भाग्यवश, अमेरिका और भारत जो एक वास्तविक और अभूतपूर्व ‘विन-विन’ स्थिति बना सकते थे, उसे अब उल्लेखनीय हार में बदलने में सफल रहे हैं।”

 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS