विरेन्द्र रॉय/ हुगली:  सावन के पावन महीने में भद्रेश्वर के तेलिनीपाड़ा इलाके में रविवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तेलिनीपाडा घाट मंदिर से कांवरियों का एक जत्था विश्व प्रसिद्ध तारकेश्वर धाम के लिए जल लेकर रवाना हुआ। साथ ही श्रद्धालुओं के सेवा करने के हेतु स्थानीय समाजसेवी संस्था भी रवाना हुई। ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव के जयघोष लगाते हुए काँवरिया शोभायात्रा करते हुए आगे बढ़ रहे थे उस दौरान क्षेत्र का पूरा वातावरण शिवमय हो गया। समाजसेवी कमलाकर प्रसाद गुप्ता ने बताया की इस क्षेत्र की जनमानस हमेशा से ही आस्था से जुड़ा हर कार्य में बढ़ चढ़कर सहयोग करते हैं। श्रीओम साव ने कहा शहर के सभी क्षेत्रों से लोग आते है शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का स्वागत करते है और बाबा धाम जा रहे श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते है यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है प्रभु के आशीर्वाद से युगों- युगों तक चलता रहेगा