आशीष कुमार मुखर्जी/चितरपुर /रामगढ़ : चितरपुर रजरप्पा मोड़ के समीप बीती रात्रि लगभग 10 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया है। जानकारी के अनुसार गोला की ओर से आ रहे एक ट्रक का रजरप्पा मोड़ के समीप टायर फट गया। इसी बीच ट्रक के पीछे आ रहे बाइक संख्या जे एच 24 जे 0547 में सवार होकर तीन युवक रामगढ़ की ओर तेज रफ्तार से आ रहे थे। जिससे बाइक ट्रक से जा टकराया । टक्कर इतनी भीषण थी कि काफी दूर तक इसकी आवाज गई। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। कुछ ग्रामीणों के सहयोग से पहले घटना की जानकारी रजरप्पा पुलिस को दी गई इसके बाद घायल युवकों को सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही दो गंभीर रूप से घायल हो गया । बताया जाता है कि सभी युवक चुंबा बरवाडीह निवासी हैं।