अजीत कुमार / दिल्ली

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-9 इलाके में एक बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान बस में कई यात्री मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि बस में अचानक आग भड़क उठी, जिसके बाद यात्रियों को तत्काल बस से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।