जितेंद्र कुमार दास
तोपचांची: राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को तोपचांची क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एनएच पर नियमों का उल्लंघन कर जहां-तहां खड़े 50 से अधिक वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।
वाहन जांच अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार शाह ने किया। इस दौरान एनएच सेफ्टी ऑफिसर सहित कई अधिकारियों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
मौके पर गौतम कुमार, देवव्रत राय, रोहित कुमार चौबे, सुनील कुमार, हरीश कुमार, अमन उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार शाह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और यातायात भी प्रभावित होता है। इसे देखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।