बिरनी/गिरिडीह | रफ्तार मीडिया | श्याम मोदी

बिरनी प्रखंड अंतर्गत कपिलो स्थित देव शक्ति धाम में आयोजित पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ में धार्मिक कथा कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचिका अवधेश पिरिया ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण कथा वाचन से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे श्रद्धाभाव के साथ कथा का श्रवण किया।
कथावाचक अवधेश पिरिया ने भगवान की महिमा, धर्म, सत्य, सेवा और मानव जीवन के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चे मन से ईश्वर की भक्ति करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उनके मधुर कथा वाचन और भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान कई अवसरों पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम उठे और पूरा परिसर भगवान के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लेते हुए आयोजन की सराहना की तथा कथावाचक अवधेश पिरिया के प्रेरणादायी प्रवचनों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कथा के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया और धर्म एवं संस्कृति से जुड़े ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की।