भागलपुर: मानवाधिकार संरक्षण, समाज सेवा एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशनपुर जिछो निवासी विभूति सिंह को मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि से भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनके वर्षों के समर्पण, सेवा, परिश्रम और समाज के प्रति सच्ची निष्ठा का सशक्त प्रमाण है।यह उपलब्धि केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन, भारत के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पूरे संगठन परिवार के लिए भी अत्यंत गौरव का क्षण है। बतौर राष्ट्रीय सचिव (मीडिया प्रकोष्ठ)के रूप में इन्हौंने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने, मानवाधिकार जागरूकता फैलाने तथा सामाजिक सरोकारों को सशक्त आवाज़ देने में जो उल्लेखनीय योगदान दिया है,वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक श्री सांगेश कुमार भाटी सहित अन्य समाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध जनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने डॉ विभूति सिंह को शुभकामनाएं दी।