मोतिहारी
अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मोतिहारी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में *डुमरियाघाट थाना* पुलिस ने अलग-अलग मामलों में संलिप्त *कुल 10 अभियुक्तों* को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, *डुमरियाघाट थाना कांड संख्या-213/26* जो पुलिस पर हमला से संबंधित है, उसमें 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। वहीं *कांड संख्या-214/26* में 02, *कांड संख्या-165/26* में 01 अभियुक्त को पकड़ा गया।
इसके अलावा ट्रैफिक से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की गई। *TR NO-1848/22* में 02, *TR NO-2807/25* में 01 और *TR NO-145/25* में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकार विभिन्न कांडों में कुल *10 अभियुक्तों* की गिरफ्तारी की गई है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मोतिहारी पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
_मोतिहारी पुलिस: आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर_