*मोतिहारी, 08 जुलाई 2026।*  
पूर्वी चंपारण पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में एक और सफलता मिली है। *मधुबन थाना* पुलिस ने गश्ती के दौरान *3 चोरी की मोटरसाइकिल* के साथ *3 अभियुक्तों* को गिरफ्तार किया है।

*क्या है मामला*  
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मोतिहारी से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक *07.07.2026* को मधुबन थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस ने *अरुण कुमार यादव, पिता- बैजू लाल राय* को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा।

*निशानदेही पर दो और गिरफ्तार*  
अरुण की निशानदेही पर पुलिस ने उसी गांव के दो अन्य आरोपियों *कमलेश कुमार यादव, पिता- गणेश राय* और *अकिन्द्र राय, पिता- स्व० नथुनी राय* को भी दबोच लिया। इनके पास से 2 और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

तीनों आरोपी *साकिन- कौडिया चक्की, थाना- मधुबन, जिला- पूर्वी चंपारण* के रहने वाले हैं।

*बरामदगी:*  
1. चोरी की मोटरसाइकिल - 03

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

*छापामारी दल:* पकड़ीदयाल थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में थाना की टीम, जिला आसूचना इकाई और सशस्त्र बल शामिल थे।