मोतिहारी
पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करी के खिलाफ *मधुबन थाना* पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर *181.440 लीटर अंग्रेजी शराब* के साथ *5 शराब तस्करों* को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार *दिनांक 08.07.2026 को सुबह 9:20 बजे* मधुबन पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में अवैध शराब की खेप पहुंची है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने *21 कार्टन Officers Choice Original Whisky, 180 ml वाली 1008 पीस* बरामद की।

इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*  
1. उमेश कुमार, पिता गजबीर महतो, साकिन- कौडिया नुनफर टोला, थाना मधुबन  
2. कृष्ण कुमार, पिता शम्भू सहनी, साकिन- कौडिया मोर, थाना मधुबन  
3. बलराम कुमार, पिता सुरेन्द्र प्रसाद, साकिन- मगनवापुर वार्ड नं०-01, थाना गढ़बनिया  
4. अजय कुमार, पिता विद्या राय, साकिन- फकीरपुर वार्ड नं०-09, थाना राजेपुर  
5. रोशन कुमार, पिता मदन सिंह, साकिन- कजराहा मिरियासी वार्ड नं०-12, थाना मधुबन  

*बरामदगी:*  
21 कार्टन Officers Choice Original Whisky, 180 ml - कुल 1008 पीस  
कुल मात्रा - 181.440 लीटर अंग्रेजी शराब

*छापामारी दल:*  
1. पु०अ०नि० प्रवीण कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष मधुबन थाना  
2. पु०अ०नि० ओमप्रकाश कुमार राम  
3. पु०अ०नि० ब्रह्मभूषण सिंह  
4. स०अ०नि० कन्हैया लाल  
5. सशस्त्र बल मधुबन थाना

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिले में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

_मोतिहारी पुलिस: आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर_