कुशीनगर।पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन में विशुनपुरा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। आज दिनांक 08.07.2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस और सर्विलांस टीम ने शाहपुर उचकी पट्टी में कई घरों में हुई चोरी के मामले में 02 अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। वहीं 02 बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

*दिन में रेकी, रात में करते थे चोरी*  
एएसपी श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और सीओ तमकुहीराज श्री जयन्त यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। ये लोग आसपास के थाना क्षेत्रों में दिन में घूमकर रेकी करते थे और मौका मिलने पर घरों व दुकानों में घुसकर जेवर, नकदी और वाहन चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान औने-पौने दामों पर बेचकर ऐशो-आराम में पैसा खर्च कर देते थे। पैसा खत्म होने पर फिर नई घटना की योजना बनाते थे।

पकड़े जाने से बचने के लिए गिरोह में 2 नाबालिग लड़कों को भी रखा गया था, ताकि घर में घुसते समय पकड़े जाने पर कोई बहाना बनाकर निकल जाया जा सके।

*4 लाख के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद*  
पुलिस ने मु0अ0सं0 177/2026 से संबंधित सामान बरामद किया है। इसमें 30,810 रुपये नकद, लगभग 4 लाख रुपये कीमत के पीली और सफेद धातु के आभूषण - 1 अंगूठी, 1 हार, 1 मांग टीका, 1 जोड़ी झुमकी, 4 जोड़ी पाजेब, 1 जोड़ी बिछिया, 3 चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल, 5 पैकेट सिगरेट, 1 चोरी की प्लेटिना मोटरसाइकिल UP57Y9843 और 1 चोरी की साइकिल शामिल है।

*आपराधिक इतिहास भी खंगाला*  
गिरफ्तार अभियुक्त रुस्तम अंसारी पुत्र समीउल्लाह अंसारी और जुल्फकार अंसारी पुत्र एनुल अंसारी निवासीगण जंगल शंकरपुर थाना तुर्कपट्टी के खिलाफ कुबेरस्थान थाने में मु0अ0सं0 75/2026 धारा 305 बीएनएस और पटहेरवा थाने में मु0अ0सं0 204/2026 धारा 303(2) बीएनएस पहले से दर्ज हैं।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम*  
इस कार्रवाई में SO शनि कुमार जावला, स्वाट प्रभारी उ0नि0 स्वतंत्र कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 सनी दुबे, उ0नि0 सौरभ गिरी, उ0नि0 सूरज सिंह यादव, उ0नि0 उदयराज यादव सहित सर्विलांस सेल और थाना विशुनपुरा की टीम शामिल रही।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4)/305/317(2)/111 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।