डॉ विभूति सिंह/भागलपुर

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) भागलपुर के निर्देश पर पुलिस ने मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक बड़े जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने मौके से अवैध रूप से जुआ खेलते और इसका आयोजन करते हुए 19 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 5,10,000 रुपये नगद, ताश की गड्डियां, मोबाइल फोन और गाड़ियां बरामद की गई हैं।गुप्त सूचना पर बनी स्पेशल टीम पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को मधुसूदनपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी सराय निवासी सुनील यादव (पिता- महादेव यादव) अपने घर पर भारी भीड़ जुटाकर अवैध रूप से जुआ खेला रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर- 02 की निगरानी में मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

छापेमारी में बरामदगी का विवरण:

गठित टीम ने जब सुनील यादव के घर पर अचानक छापेमारी की, तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 19 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने नकद राशि: ₹5,10,000 (पाँच लाख दस हजार रुपये)मोबाइल फोन: 18 पीस एटीएम कार्ड: 05 पीस ताश: 13 गड्डी (52 पत्ती)वाहन: 01 कार और 01 मोटरसाइकिल बरामद किया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विमल यादव, कारू यादव, राहुल कुमार, दिलीप साह, सुरेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, देवानंद मंडल, रौशन कुमार, श्रवण कुमार, रोहित कुमार, रवि यादव, मो. आजम मन्नान, पवन कुमार साह, मो. समीम उल्लाह, जितेन्द्र कुमार, चन्द्र शेखर कुमार, अमित कुमार, संदीप कुमार और मंटु यादव शामिल हैं। ये सभी भागलपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों (मधुसूदनपुर, हबीबपुर, मोजाहिदपुर, लोदीपुर, पीरपैंती, नाथनगर, बरारी) के रहने वाले हैं।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार,गिरफ्तार आरोपियों में से कई का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।   मंटु यादव: बरारी,बबरगंज और कोतवाली थानों में पहले से 3 मामले दर्ज हैं।
दिलीप साह: तातारपुर और अकबरनगर थाना में 2 मामले दर्ज हैं।राहुल कुमार, देवानंद मंडल और विमल यादव: इनके खिलाफ भी तातारपुर और सन्हौला थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं।मधुसूदनपुर थाना में इस संबंध में कांड संख्या 0-179/26 दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों के आपराधिक इतिहास का पता लगाने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।इस सफल छापेमारी दल में थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल, पु०अ०नि० गोपाल पासवान, पु०अ०नि० सागर और मधुसूदनपुर थाने का सशस्त्र बल शामिल था।