बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को आखिरकार अपना विनर (Winner) मिल गया है। तीन महीने (Three Months) तक चले इस शो (Show) के विजेता गौरव खन्ना बने। 7 दिसंबर को हुए ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), अनन्या पांडे (Ananya Panday), सनी लियोनी (Sunny Leone), पवन सिंह और करण कुंद्रा (Karan Kundra) ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस (Performance) से माहौल बना दिया।

लेकिन फिनाले में एक ऐसा पल आया जिसने शो के होस्ट (Host) सलमान खान को भावुक (Emotional) कर दिया। दरअसल, सलमान अपने बेहद करीब रहे दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Legend Actor Dharmendra) को याद कर फूट-फूटकर रो पड़े। 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन (Death) मुंबई में हो गया था।

धर्मेंद्र (Dharmendra) को याद कर फूट-फूटकर रोए (Cried Badly) सलमान खान (Salman Khan)

ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट (Tribute) देते हुए एक वीडियो (Video) दिखाया गया। यह वीडियो देखते ही सलमान अपने आंसू रोक नहीं पाए। वीडियो खत्म होते ही वह स्टेज (Stage) पर ही फूट-फूट कर रोने लगे।

सलमान ने कहा,
“हमने ही-मैन (He-Man) को खो दिया। धरमजी से बेहतर कोई नहीं था। उन्होंने अपनी लाइफ (Life) खुलकर जी। हमें 60 साल का एंटरटेनमेंट (Entertainment) दिया। उन्होंने हमें सनी, बॉबी और ईशा दिया। वह जब इंडस्ट्री (Industry) में आए थे, तब से लेकर आखिरी समय तक बस अच्छा काम ही करना चाहते थे। मेरा करियर ग्राफ (Career Graph)… मैंने सिर्फ धरमजी को फॉलो (Follow) किया है। उनका मासूम चेहरा (Innocent Face) और ही-मैन बॉडी (He-Man Body) हमेशा याद रहेगा। लव यू धरमजी… आप हमेशा याद आएंगे।”

आंसू पोंछते हुए सलमान ने कहा— कल 8 दिसंबर धरमजी का जन्मदिन (Birthday)

सलमान ने कहा कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ, जो उनके पिता का बर्थडे (Birthday) था— और अगले दिन, यानी 8 दिसंबर, धरमजी का जन्मदिन और उनकी मां का बर्थडे होता है।

उन्होंने कहा,
“अगर मैं इतना फील (Feel) कर रहा हूं तो सोचिए सनी और बॉबी, प्रकाश ऑटी, हेमा जी, ईशा, अहाना कैसे फील कर रहे होंगे।”

24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन (Death)

89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद पूरा बॉलीवुड (Bollywood) गम में डूब गया।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), सलमान खान, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) समेत कई बड़े सितारों (Celebrities) ने उन्हें श्रद्धांजलि (Tribute) दी।