संवाददाता राजन साहू
कानपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू सोमवार को पहली बार कानपुर पहुंचे। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के पुत्र करण महाना सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गंगा पुल पर उनका जोरदार स्वागत किया। हरजिंदर नगर चौराहे से शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत साहू ने रामादेवी, श्याम नगर, से आगे बढ़ते हुए यशोदा नगर और नौबस्ता चौराहे पर कार्यकर्ताओं के अभिनंदन स्वीकार करेंगे । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और पूरे मार्ग पर जमकर नारेबाजी होती रही।
हालांकि, जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने का प्रयास किया, तो साहू ने कहा, *"अभी अभी आए हैं, आप लोग कानपुर दक्षिण पहुंचिए, वहां मीडिया से बात की जाएगी।"* इसके बाद वह सीधे क्षेत्रीय कार्यालय के लिए रवाना हो गए, जहां क्षेत्र के सभी 17 जिलों के जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि साहू का यह दौरा कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन और आगामी चुनाव की रणनीति की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय में होने वाली बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और आने वाले चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की संभावना जताई जा रही है।