सौरभ राय/ रफ्तार मीडिया: रांची:बोकारो के बेरमो में चार माह की एक गर्भवती महिला की हत्या मामले को लेकर झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 31 मई को बोकारो बंद की घोषणा की है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है राज्य में कहीं कोई सुरक्षित नहीं है। धनबाद बोकारो में तो कानून व्यवस्था की स्थिति और भी भयावह है। भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार की तरह मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती है। राज्य में अपराधियों के बढ़ते मनोबल के मामले पर पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। इसी मामले को लेकर कल यानि 31 मई को बोकारो बंद करने का निर्णय पार्टी ने लिया है। फिर इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।