छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. इस बीच आज सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विनिर्माण निगम यानी CGMSC में दवाओं की खरीदी में गड़बड़ी भुइंया प्रोग्राम के क्रियान्वयन में त्रुटि और बांगो प्रोजेक्ट में नहर निर्माण न होने का मामले को लेकर विपक्ष आज भी साता पक्ष पर हावी रहेगा. यही करण है कि आज भी सदन हंगामें की भेंट चढ़ सकती है. सूत्रों की माने तो 26 जुलाई तक चलने वाले मानसून सत्र का आज ही अनिश्चितकाल के लिए अवसान हो सकता है.