देश के पूर्वोत्तर राज्य असम को बाढ़ की विभीषिका से उबरने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2 करोड़ रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की है. जिस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने उनका और झारखंड राज्य के लोगों का आभार व्यक्त किया है. हिमंता बिस्वा शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़़ रुपये देने की घोषणा की है.