राजु मंडल रफ्तार मीडिया सवाददाता गांडेय
गांडेय अंचल अधिकारी ओम प्रकाश बड़ाइक ने मतदाता सूची का आधिकारिक प्रकाशन किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के सभी बूथों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को मतदाता सूची प्रकाशित कर उसे बूथ पर. चिपकाने का सख्त निर्देश दिया।
एक महीने तक चले नॉमिनेशन प्रपत्र के कार्य के बाद आज सूची प्रकाशित की गई है। इसके आधार पर मतदाता सूची पर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।
जिन मतदाताओं के नाम मैपिंग सूची में छूट गए हैं, वे भी प्रपत्र-6 भरकर अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।
इस अवसर पर कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार, भाजपा नेता एंथोनी स्वामी, झामुमो नेता रवि वर्मा, मंटू मोदी, राजेश कुमार सहित क्षेत्र के कई बीएलओ उपस्थित थे।