खलारी: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा डकरा साइडिंग क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह करीब 05:30 बजे से 06:50 बजे तक रेलवे ट्रैक क्षेत्र में विशेष कोयला रेड अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान अवैध रूप से जमा किए गए कोयले को जब्त कर डकरा कांटा घर संख्या-02 में तौल कराया गया। इसके बाद कोयले को साइडिंग में खाली कराया गया। जब्त कोयले का कुल शुद्ध वजन 1.490 टन पाया गया।इस अभियान में सीआईएसएफ के कुल 10 जवान शामिल रहे। कार्रवाई का नेतृत्व उप कमांडेंट दिनेश कुमार, निरीक्षक राजेश कुमार सरोज एवं निरीक्षक एस. पी. तिग्गा ने किया। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या विरोध की सूचना नहीं मिली, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं सफल रही।सीआईएसएफ के कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध कोयला खनन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत की जा रही इन कार्रवाइयों से कोयला चोरी में संलिप्त तत्वों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ड्रोन के माध्यम से खदान क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में निगरानी भी बढ़ा दी गई है।कमांडेंट अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था एवं संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।