दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो 

पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर की गई बर्बरता पूर्वक कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने डीसी कार्यालय के समीप धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए छात्रों पर लाठीचार्य कर रही है, इसमें एक की मौत हो गई है। सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बात के लिए तैयार नहीं हो रही हैं, उन्हें कुर्सी बचाने है। उन्होंने कहा कि जबतक धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह इस्तीफा नहीं दे देते हैं तबतक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज देश जल रहा है, जंतर मंतर पर हुए लाठीचार्य ने यह सिद्ध कर दिया है कि यह सरकार छात्र एवं युवा विरोधी हैं।