धनबाद के गोविंदपुर जीटी रोड में आए दिन जाम की समस्या से राहगीर परेशान है। दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी है। लगातार बीते कई वर्षों से गोविंदपुर क्षेत्र के लोग गोविंदपुर जीटी रोड पर फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर गुहार लगा रहे हैं। पर अब तक फ्लाईओवर निर्माण नहीं हुआ है। जाम की स्थिति के कारण राहगीरों को काफी परिशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने भारत के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर बरसों से चली आ रही गोविंदपुर जीटी रोड पर जाम की समस्या एवं बढ़ती दुर्घटना की घटना से रूबरू कराया और जल्द से जल्द फ्लाई ओवर बनाकर गोविंदपुर से जाम की हटाने का निवेदन किया है।