तिवारी की रिपोट
शिवहर: पिपराही प्रखंड के कुअमा पंचायत में मंगलवार को आयोजित 'सहयोग शिविर' में समाज कल्याण मंत्री-सह-शिवहर विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। इस दौरान जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, 20 सूत्री उपाध्यक्ष, विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार सहित जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी तथा स्थानीय मुखिया डॉ. रिंकी महतो उपस्थित रहे।
मुखिया डॉ. रिंकी महतो ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के भी निर्देश दिए गए। मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। शिविर में पांच लाभुकों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास की चाबी तथा आठ बच्चों को पोशाक भी वितरित की गई।