पंचकूला । पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्रर पंचकूला शिबास कविराज के मार्गदर्शन पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व क्राइम ब्रांच सेक्टर 26 इन्सपेक्टर गुरमेल सिंह व उसकी टीम नें छापामारी करके घर से अवैध 143 गैस सिलेण्डर बरामद किए गए । इस मामलें में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किए गये आरोपी सोनु कुमार पुत्र बिहारी लाल वासी बिहारी कालोनी मढावाला जिला पंचकुला के रुप मे हुई ।
जानकारी के मुताबिक आज 23.07.2024 को सुबह के समय क्राइम ब्रांच सेक्टर 26 की टीम गस्त पडताल करते हुए पिन्जोर की तरफ मौजूद थी तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनू वासी बिहारी कालौनी मढावाला पिन्जोर अपनें मकान के अन्दर अवैध गैस सिलेण्डर लोगो को कंपनी का सिलेण्डर बताकर धोखे से बेचता है जिस बारे सूचना प्राप्त करके क्राइम ब्रांच सेक्टर 26 की टीम नें सुचना मुताबिक उसके घर गांव मढावाला बरोटीवाला रोड बिहारी कालौनी में 3 मजिंला मकान के अन्दर छापामारी की तो मौका से कुल 143 गैस सिलेण्डर बरामद किए गये जिनमें से 128 भरे हुए और 15 खाली पाये गये । जिन सिलेण्डरो को रखनें हेतु दस्तावेज मागें गए जो कोई जवाब नही दे सका । मौका पर खाद्यय आपूर्ति नियन्त्रक विभाग के उप निरिक्षक राजेश कुमार के सम्मुख रिपोर्ट के मुताबिक अवैध बिना लाईसेंसे के सिलेण्डर रखनें हेतु औऱ आमजन की जान व माल को खतरे में डालकर आमजनता के साथ धोखाधडी के जुर्म की धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता व आवश्यक वस्तु अधिनियमन 7 10 55 व द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया औऱ आरोपी को मौका से गिरफ्तार किया गया । जिस आरोपी को कल दिनांक 24.07.2024 को माननीय अदालत में पेश किया जायेगा ।