दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो
सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक महिला से उसके मंगलसूत्र छीनकर भागे एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके पास से महिला का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है। सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि हरला थाना क्षेत्र के रानी पोखर निवासी महिला सुरजी देवी सिटी थाना क्षेत्र के कॉपरेटिव कॉलोनी आई थी। तभी दूदी बाग निवासी अजीत कुमार ने महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।