सौरभ राय /रांची: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित की गई 17वी इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में सोमवार को भी लोगो की भीड़ देखने को मिली। बता दे, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में देश और विदेश के व्यापारी अपने  उत्पादों  के साथ पहुंचे हैं  जो कि लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा है।

*ट्रेड फेयर में यूनिक प्रोडक्ट्स है मौजूद*
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में थाईलैंड, अफगानिस्तान, टर्की, इजिप्ट, भूटान और ईरान सहित आठ विदेश और देश के 15 राज्यों के यूनिक प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। लोग न केवल इन उत्पादों की जानकारी ले रहे हैं, बल्कि जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।फर्नीचर सेक्शन में सोफा सेट, डाइनिंग टेबल और बेड पर विशेष छूट दी जा रही है। वहीं कश्मीर स्टॉल पर सिल्क, कढ़ाई और प्रिंटेड साड़ियों की मांग अधिक देखी जा रही है, जिनकी कीमत 1200 से 25 हजार रुपये तक है। मुंबई के स्टॉल पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी जैसे चूड़ी, कंगन, हार और अंगूठियां 20 से 1200 रुपये तक में उपलब्ध हैं।

*अफ़ग़ानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स सहित दुबई के इतर एवं परफ्यूम्स लोगों को आ रहे हैं पसंद*
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर  में अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, ईरान का केसर, दुबई के अत्तरनपरफ्यूम, थाईलैंड के एक्सक्लूसिव आइटम्स, होम डेकोर, किचन अप्लायंसेस, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। बंगाल से आए स्टॉल पर स्टाइलिश चश्मे, जबकि जयपुर के स्टॉल पर रजाई और बेडशीट की भी अच्छी बिक्री हो रही है।बच्चों के लिए मैजिक बॉक्स टॉय, झूले और मनोरंजन के अन्य साधन भी उपलब्ध हैं, जिससे परिवारों की अच्छी भागीदारी देखी जा रही है। मेले में खाने-पीने के स्टॉल भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

*ग्राहकों को दी जा रही है आकर्षक ऑफर्स"
चैंबर ऑफ कॉमर्स झारखंड के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेड फेयर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा रहे हैं। वही, महासचिव रोहित अग्रवाल Agarwal ने कहा कि रांची के अलावा अन्य जिलों से भी लोग मेले में पहुंच रहे हैं, जिससे आयोजन सफल साबित हो रहा है।
इस दौरान झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और रांची के डिप्टी मेयर नीरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग भी ट्रेड फेयर का भ्रमण करने पहुंचे।