दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो
समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं" (लोक संवाद) कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त कुल 28 आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, विद्युत, कल्याण, आपूर्ति, सांख्यिकी एवं अन्य विभागों से संबंधित मामलों पर विस्तार से विचार किया।
उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। सभी मामलों का समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।