बोकारो : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  के निर्देशानुसार, बोकारो जिला समिति एवं बोकारो महानगर समिति की बैठक गुरु जी फार्म हाऊस चीरा चास में एक की गई। बैठक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि भव्यता के साथ मनाने पर सहमति बनी।जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी ने कहा कि 4 अगस्त को पुण्यतिथि मनाई जाएगी लेकिन उन्होंने कहा अभी स्थल चयन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा झारखंड राज्य के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी थे, आज उनके अथक प्रयासों के बाद राज्य में विकास की गति मिली है। बैठक में जिला कमेटी एवं महानगर कमेटी के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।