बोकारो :झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो रहे पद्म भूषण सम्मानित स्वर्गीय शिबू सोरेन कि आज पहली पुण्यतिथि है। इस पुण्यतिथि को लेकर पूरे झारखंड के साथ बोकारो में भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया जा रहा है। बोकारो के कैंप टू स्थित गुरुजी स्मृति नगर भवन के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कार्यकर्ता और जिले के डीसी और एसपी भी मौजूद रहे। स्थल पर गुरु जी का प्रतिमा को भी स्थापित किया जाएगा। 
जिले के डीसी अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि गुरुजी झारखंड की अस्मिता ,शिक्षा और नशे के खिलाफ लगातार लोगों को जागरुक करते रहे।
गुरुजी आदिवासियों के सबसे बड़े देश के नेता भी माने जाते हैं।ऐसे में उनके बताए रास्ते पर ही हम लोगों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।