नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में CJP Protest को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अगले आदेश तक शहर के 16 मेट्रो स्टेशनों (Metro Stations) को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डीएमआरसी ने सर्विस अपडेट जारी कर यात्रियों को आवश्यक जानकारी दी।
डीएमआरसी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री (Entry) और एग्जिट (Exit) पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक (Rajiv Chowk), मंडी हाउस (Mandi House) और केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat) मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज (Interchange) की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।
इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर रहेगी रोक
- लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg)
- राजीव चौक (Rajiv Chowk)
- पटेल चौक (Patel Chowk)
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग (Ramakrishna Ashram Marg)
- बाराखंभा रोड (Barakhamba Road)
- सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)
- सेवा तीर्थ (Seva Teerth)
- जनपथ (Janpath)
- मंडी हाउस (Mandi House)
- केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
- आईटीओ (ITO)
- दिल्ली गेट (Delhi Gate)
- इंद्रप्रस्थ (Indraprastha)
- खान मार्केट (Khan Market)
- जोर बाग (Jor Bagh)
- शिवाजी स्टेडियम (Shivaji Stadium)
यात्रियों के लिए DMRC की सलाह
डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले Metro Service Update अवश्य जांच लें और आवश्यकता पड़ने पर Alternative Route का उपयोग करें। सुरक्षा व्यवस्था सामान्य होने के बाद ही इन स्टेशनों को दोबारा खोला जाएगा।