फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम । एमएलए मुकेश शर्मा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से आत्मीय शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
भेंट के दौरान एमएलए मुकेश शर्मा ने गुरुग्राम के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को अवगत कराया । गुरुग्राम के सर्वांगीण विकास, जनहित एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।
एमएलए मुकेश शर्मा ने कहा कि अमित शाह का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद उन्हें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित कार्यशैली प्रत्येक जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणास्रोत है। मुकेश शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम के विकास और क्षेत्रवासियों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम नरेंद्र मोदी जी मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार एवं सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से गुरुग्राम में विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग एवं मार्गदर्शन से गुरुग्राम में जनकल्याण एवं विकास के अनेक नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह से प्राप्त मार्गदर्शन जनहित के प्रति उनके संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा । इसी समर्पण के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं नागरिकों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।