रफ्तार ब्यूरो /बोकारो 
विस्थापित अप्रेंटिस संघ की बैठक शहीद प्रेम प्रसाद गार्डन में हुई । जिसकी अध्यक्षता अमोद महतो और संचालन सुरेंद्र कुमार महतो ने किया।
जिसमें संघ निर्णय लिया कि  05 जुलाई 2025 को बोकारो डीसी के अध्यक्षता में वार्ता हुई थी जिसमें निर्णय लिया गया था कि 21 दिनो के अंदर नियोजन की प्रक्रिया चालू किया जाएगा लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कोई पहल नहीं किया गया।
जिससे बाध्य होकर अप्रेंटिस संघ 13 जुलाई को बोकारो स्टील प्लांट के सभी गेटों को जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी बोकारो प्रबंधक की होगी। संघ के नेता अमोद महतो ने कहा कि विस्थापित अप्रेंटिस संघ को कैजुअल पर बहाल किया जाय और 4328 लोगों को अप्रेंटिस कराया जाए।
उन्होंने कहा पूर्व की तरह विस्थापित के लिए 4th ग्रेड कि बहाली 45 साल उम्र के साथ बहाल किया जाय। साथ ही शहीद प्रेम प्रसाद के आश्रित को नियोजन दिया जाए। यदि हमारी मांगे सरकार नहीं मानती है तो हम आंदोलन करेंगे।
इस बैठक में सुनील महतो,सुरेंद्र महतो,राजकुमार,बबलू ,सुभाष कुमार,पान बाबू हेंब्रम,राजू साहू,अमोद कुमार,उमेश सिंह,मनोज कुमार,अभिषेक कुमार,गणेश साव,नीलकंठ महतो,शंकर रविदास,शंभू महतो,विमल टुडू,देवीलाल सोरेन आदि उपस्थित थे