सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा स्थित नव प्राथमिक विद्यालय कंचनपाड़ा में झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा स्कूली बच्चों के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुन्ना मंडल एवं उनकी टीम की ओर से किया गया।इस दौरान विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कॉपी-कलम प्रदान किए गए। आयोजकों ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी जरूरतों में सहयोग करना समाज के प्रति जिम्मेदारी है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होते हैं।कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। मौके पर राकेश प्रमाणिक, कृष्णा मंडल, भोला प्रमाणिक, सुनील मंडल, एकानतो मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।