फतह सिंह उजाला 
पटौदी। भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष एवं पटौदी के पूर्व विधायक मौजूदा समय में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री डॉ सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के लिए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने 2047 तक हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने का लक्ष्य रखा है । भाजपा संगठन और इसके कार्यकर्ता सही मायने में जनता जनार्दन और सरकार के बीच एक सेतु अथवा कड़ी का काम करते हैं । उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश भाजपा संगठन के द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री के लिए भाजपा नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त किया। बुधवार को डॉ सत्य प्रकाश जरावता ने  पटौदी कार्यालय पर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।

इसी मौके पर उन्होंने कहा महाकवि रविदास की जन्मस्थली से एकत्रित की गई मिट्टी के पवित्र कलश एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा भाजपा संगठन के प्रदेश में सभी 27 जिलों में भेजे गए हैं। इसका उद्देश्य और संदेश यही है कि समाज में समरसता, एकता और भाईचारा मजबूती से बना रहे। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कैडर और अनुशासित पॉलीटिकल पार्टी और दुनिया की सबसे बड़ी पॉलीटिकल पार्टी है। यहां पर जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को उसकी मेहनत और योग्यता के मुताबिक उचित समय आने पर उचित सम्मान दिया जाता है । उन्होंने कहा महा महीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भाजपा की इसी नीति का उदाहरण और परिणाम है।

पूर्व विधायक डॉ एडवोकेट सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि पार्टी के प्रति जवाब देही और संगठन की जिम्मेदारी को देखते हुए जो कुछ भी खामियां अथवा कमियां दिखाई देगी, बिना किसी संकोच के उसके विषय में प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा के सांसद और भाजपा के विधायक सहित भाजपा नेतृत्व को भी अवगत करवाया जाएगा। जिससे कि समय रहते कमियों को सुधार कर जनहित की सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को आम जनमानस से अवगत करवाया जाए । उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की यह खूबसूरती है जहां-जहां भी भाजपा की सरकार है, भाजपा सरकार के द्वारा समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को ध्यान में रखकर नीतियां बनाकर उसका लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है। भाजपा में कहीं भी किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं है। भाजपा निश्चित रूप से सभी धर्म वर्ग संप्रदाय सहित 36 बिरादरी की शुभचिंतक और राजनीतिक पार्टी है। इस मौके पर विशेष रूप से नगर परिषद पार्षदों ने भी पहुंचकर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद राजकुमार चौहान, पूर्व चेयरमैन चंद्रभान सहगल, राधेश्याम मक्कड़, अनिल बोहरा, पवन खानपुर, रवि चौहान, जर्मन सैनी, श्रद्धा प्रधान जनौला, बिशन जागीरदार, धर्मपाल सरपंच लोकरी, संत पार्षद नरहेड़ा, ओमप्रकाश हाजीपुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।